भूपेश गए दिल्ली, राज्य की मांगों को लेकर केन्द्रीय मंत्रियों से करेंगे मुलाकात
रायपुर
बलात्कार की बढ़ती घटनाओं पर सीएम ने दुख जताया,पुलिस प्रशासन अपराध रोकने पूरी सजगता से कार्य कर रही है। दिल्ली में मंत्रियों से तो मिलेंगे ही,जररूत पड़ी तो प्रधानमंत्री से भी मुलाकात का समय मांगेंगे। कांग्रेसजन चाहते हैं राहुल गांधी पार्टी का नेतृत्व संभालें। कांग्रेस शासनकाल में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है आरोप लगाने वालों के शासन में ही सब अनियमितताएं हुई हैं। उक्त बातें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से की।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दिल्ली के लिए रवाना हुए। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर सीएम भूपेश ने कहा कि कांग्रेसी चाहते है कि राहुल गांधी अध्यक्ष बने। हम सब की भी यही इच्छा है। इस दौरान पीएससी में अनियमितता के आरोपों पर सीएम ने कहा कि हमारे कार्यकाल में कोई गडबडी नहीं हुई। बीजेपी के शासनकाल में अनियमितता हुई है।
दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र से छत्तीसगढ़ के चावल कोटे पर चर्चा होगी। केंद्रीय खाद्य मंत्री से इस मुद्दे पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि हमारी मांग 60 लाख मीट्रिक धान उठाव हो। जरूरत पड़ी पीएम से मिलने का समय मागेंगे। दिल्ली दौरे के दौरान भूपेश तीन केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, नितिन गड़करी, और हरदीप पुरी से मुलाकात करेंगे। इसके साथ ही वे कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर प्रदेश सरकार के कामकाज की जानकारी देंगे। प्रदेश में बढ़ते अपराध पर भी सीएम ने बयान दिया। बलात्कार की घटनाओं पर सीएम भूपेश ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दु:खद हैं। इन्हें रोकने तमाम प्रयास किए जा रहे हैं।

पाठको की राय